गिद्धौर सेंट्रल स्कूल में संस्थापक व निदेशक अमर सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उक्त जानकारी बुधवार को 5:30 बजे दी। वक्ताओं ने उन्हें कुशल प्रशासक व शिक्षा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया।