- दिनांक 07.06.2026 कि सायं को ग्रामीणों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि धसान नदी, जो कि चौकी नगाराघाट थाना पनवाड़ी जनपद महोबा क्षेत्रान्तर्गत है, में स्नान करते समय 02 व्यक्ति डूब गये हैं।
- सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी मौके पर पहुँचे, स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों व्यक्तियों को नदी से बाहर निकाला गया तथा तत्काल सीएचसी पनवाड़ी भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
- पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि दोनों आपस में सगे भाई थे, जो अपने परिजनों के साथ नदी में नहाने गये थे। उसी दौरान यह घटना घटित हुई। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही सम्पादित की जा रही है।
प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री रविकांत गोंड द्वारा दी गयी बाइट👇
@Uppolice @ADGZonPrayagraj @rangechitrakoot