उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रस्तावित उ०प्र० पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा @shashsinghips द्वारा जनपद के मुकुंद लाल राजकीय इण्टर कालेज परीक्षा केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
🔸निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की चेकिंग प्रक्रिया, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice #MahobaPolice #PoliceRecruitment2025
2 views | Mahoba, Uttar Pradesh | Jun 8, 2026