घोंडा विधानसभा से भाजपा विधायक अजय महावर ने भजनपुरा इलाके में गली के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस मौके पर स्थानीय भाजपा नेता आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद थे.अजय महावर ने बताया कि उनके विधायक फंड से 37 लाख 93 हजार की लागत से एक माह के अंदर इन गलियों के निर्माण करके पूरा कर लिया जाएगा.