*श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विशाल शोभा यात्रा का सपा नेता शेखर शर्मा ने किया
भव्य स्वागत, अभिनंदन*
*बाँदा।* श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बाँदा सदर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।स्वागत कार्यक्रम के मुख्य आयोजक *पूर्व जिला सचिव समाजवादी पार्टी व 235 बाँदा सदर विधानसभा क्षेत्र से सपा नेता शेखर शर्मा* रहे। उन्होंने अपने स्वागत मंच से शोभा यात्रा का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
*शेखर शर्मा ने कहा -* _"भगवान श्री कृष्ण ने गीता के माध्यम से हमें कर्मयोग का सिद्धांत दिया है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि अन्याय के खिलाफ खड़ा होना और सत्य के मार्ग पर चलना ही सच्ची भक्ति है। आज समाज में प्रेम, भाईचारा और समानता की जो जरूरत है, वह हमें कृष्ण के आदर्शों से ही मिलती है।"उन्होंने आगे कहा, _"श्री कृष्ण ने हमेशा गरीब, वंचित और ग्वाल-बालों के साथ खड़े होकर सामाजिक न्याय का संदेश दिया। समाजवादी पार्टी भी उसी रास्ते पर चलकर सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। जन्माष्टमी हमें अहंकार को त्याग कर मानव सेवा का संकल्प दिलाती है।"मंच पर लगे होर्डिंग में अखिलेश यादव जिंदाबाद, मुलायम सिंह यादव अमर रहे और भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक छवि लगी थी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के उमेश यादव,एजाज खान इमरान अली‘राजू’,पूर्व जिलाध्यक्ष मुमताज अली, प्रदीप सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। पंडाल में प्रमुख रूप से शेखर शर्मा,ओम नारायण त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव,जिला मीडिया प्रभारी प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा,पूर्व प्रत्याशी बबेरू विधान सभा किरण यादव,वृंदावन वैश्य,राजन चंदेल,प्रियांशु गुप्ता बोडे,जन्मेजय सिंह,कुदरत उल्ला,पुत्तन सिंह,रवि दिवाकर,गौरव सिंह,मुश्ताक अहमद,बउआ परिहार,दिनेश यादव,लल्ला पाल प्रधान,चमकीला यादव,जीतू यादव,अखिलेश पाल,रवि यादव,आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे
Atarra, Banda | Sep 4, 2026