मुहर्रम पर्व को लेकर मेहसौल ओपी पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने के लिए जागरूक करना था। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अशांति फैलाने का प्रयास न करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।