दादरी: विद्यानगर वाली पुलिया से पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगेहाथ गिरफ्तार किया, अवैध तमंचा बरामद
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अपराध की मंशा से क्षेत्र में घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से संतु कटारिया के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।