नाथनगर: मनोहरपुर गांव की महिला ने जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और मंगलसूत्र छीनने का लगाया आरोप
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही चार नामजद समेत अन्य लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक गाली-गलौज करने और गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लेने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता ने मधुसूदनपुर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।