हथुआ: हथुआ में नाला निर्माण पर बवाल, घटिया काम का आरोप लगाकर स्थानीय जनता ने खोला मोर्चा
हथुआ नगर पंचायत क्षेत्र के हथुआ बाजार में गोपाल मंदिर मोड़ से जलेबीया मोड़ तक बन रहे नाला निर्माण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय दुकानदारों ने निर्माण कार्य में घोर अनियमितता का आरोप लगाते हुए नगर के कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित शिकायत सौंप दी है। दुकानदारों का साफ कहना है कि जहां सड़क के दोनों किनारों पर पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध है.