गढ़ी: भीलवन ग्राम पंचायत में 500 MT गोदाम का केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री द्वारा ऑनलाइन लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित
सुरपुर सहकारी लेंपस के अंतर्गत भीलवन ग्राम पंचायत के भीलवन गांव मे राजकीय उच्च माध्यमिक स्कुल के पास निर्मित 500 MT गोदाम भवन का केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा ऑनलाइन लोकार्पण सोमवार सुबह 10:30बजे किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, पूर्व जिला अध्यक्ष लाभचंद पटेल, तलवाड़ा प्रधान प्रशासक निर्मला मकवाना, आदि मौजूद रहे।