शहर के दानी बिगहा स्थित औरंगाबाद के पूर्व सांसद निखिल कुमार के आवासीय कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक रविवार के अपराह्न 3 बजे जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित रहे। इसके अलावे इस बैठक में जिले के कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।