नवाबगंज: हाफिजगंज में पांच साल के मासूम को बुलेट ने मारी टक्कर, चालक अस्पताल में भर्ती कराने का झांसा देकर फरार
हाफिजगंज के आसपुर हसन अली गांव में बुलेट की टक्कर से पांच साल का बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया था, लेकिन बच्चे का इलाज कराने की बात कहकर वह बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकला। घायल बच्चे का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव के नागा अर्जुन एक नवंबर की शाम करीब पांच बजे अपने बेटे सनी के साथ पैदल भाई की दुकान पर जा