मधुबनी जिले के बलिराजगढ़ में बोरे में बंद एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शव के पास से ASI चंद्रमोहन सिंह का सर्विस रिवॉल्वर, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि शव के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिसके कारण पहचान करने में परेशानी हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मधुबनी के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
गौरतलब है कि बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से ASI चंद्रमोहन सिंह फरार बताए जा रहे थे। ऐसे में बरामद शव को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, शव की पहचान और बरामद सामान के ASI से संबंधित होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
#MadhubaniNews #Balirajgarh #BiharNews #BreakingNews #MadhubaniPolice #CrimeNews