धमदाहा: मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम
धमदाहा:- धमदाहा अनुमंडल के टीकापट्टी थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक शिव प्रसाद महतो गोरियर पश्चिम पंचायत के मिलिक टोला का रहनेवाला था। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव उनके घर पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।