बक्सर: बनारपुर निवासी किसान नेता अशोक तिवारी के हत्याकांड को लेकर हत्या और दुर्घटना में उलझी पुलिस, एसडीपीओ ने की प्रेसवार्ता
Buxar, Buxar | Oct 14, 2024 राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा मोहनिया मार्ग पर सिकरौल गांव के समीप पूर्व किसान नेता अशोक तिवारी की मौत मामले में पुलिस ने एक आरोपी रिंकू राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं घटना के अन्य आरोपितों के गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस हत्या या सड़क दुघर्टना के पेंच में फंस गई है।