पीपलदा: खातोली क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 4 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Nov 9, 2024 खातोली पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 4 व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने शनिवार शाम 6 बजे बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर तोलाराम,नारायण, पवन उर्फ बबलू, धनराज को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की।