पीपलदा: खातोली कस्बे में खेत पर कार्य करते समय किसान की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Pipalda, Kota | Nov 8, 2024 जिले के खातोली क़स्बे में खेत पर कार्य करने के दौरान एक किसान की शुक्रवार शाम 4 बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। खातोली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक किसान घनश्याम बेरवा खेत मे पानी से सिंचाई कर रहा था कि वह अचेतावस्था में खेत पर पड़ा मिला उसको परिजन खातोली अस्पताल लेकर पँहुचे तो चिकित्सक ने उसे जाँच के बाद मृत घोषित किया ।