पीपलदा: इटावा कैनाल में पानी बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने बालुपा विकास अधिकारी को दिया ज्ञापन
Pipalda, Kota | Nov 9, 2024 जिले के इटावा केनाल में पानी की आवक बढ़ाने को लेकर किसानों ने किसान सभा के नेतृत्व में बालुपा ग्राम विकास अधिकारी को शनिवार दोपहर 3 बजे ज्ञापन दिया। इटावा किसान सभा के मीडिया प्रभारी मुरारी लाल बैरवा ने बताया कि आज किसान सभा के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारी महावीर प्रजापति को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर इटावा केनाल में जलप्रवाह बढ़ाने की मांग की ।