Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image

नगर सभापति राजनंदन सिंह के नेतृत्व में नगर परिषद शिवहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा "हर घर तिरंगा" के नारे से गूंजा पूरा शहर शिवहर, 13 अगस्त 2026: "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत नगर परिषद शिवहर में नगर सभापति राजनंदन सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर परिषद कार्यालय से शुरू हुई यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली। हाथों में तिरंगा लेकर नगर पार्षद, अधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चे एवं आम नागरिक "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "तिरंगा हमारी शान है" के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर नगर सभापति राजनंदन सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी अपने-अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। तिरंगा यात्रा में नगर परिषद के उप सभापति सुनिल कुमार गुप्ता, सभी वार्ड पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी, कर्मी, विद्यालयों के शिक्षक-छात्र तथा बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया।

Tariani Chowk, Sheohar | Aug 13, 2026

MORE NEWS