झाझा: परासी गांव में एक महिला के साथ दो लोगों ने की मारपीट, रेफरल अस्पताल झाझा से सदर अस्पताल किया गया रेफर
Jhajha, Jamui | Sep 8, 2024 परासी गांव में गणेश पूजा के दौरान दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े में दो लोगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे डायल 112 की पुलिस की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने महिला का इलाज किया और फिर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।