झाझा: प्राथमिक विद्यालय लोहजारा में समरसेबुल सहित अन्य सामग्री की हुई चोरी, प्रभारी प्रधानाध्यापक ने झाझा थाना में दिया आवेदन
Jhajha, Jamui | Sep 7, 2024 प्रखंड क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय लोहजारा में अज्ञात चोरो ने विद्यालय में लगे समरसेबुल, बिजली का तार सहित एक कमरे में रखा चावल, मसाला सहित अन्य कई सामग्री की चोरी कर लिया है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने झाझा थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया।