झाझा: टेकनी देवी हत्याकांड में एक महिला हुई गिरफ्तार, झाझा एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ ने किया पीसी
Jhajha, Jamui | Sep 7, 2024 जमीन विवाद में सिमुलतला थानाक्षेत्र के मोदीडीह भांदरा गांव में 65 वर्षीय टेकनी देवी की बीते 5 सितंबर को हुई हत्या मामलें में घटना को अंजाम देने वाली उसकी पड़ोसन अनिता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संदर्भ में झाझा एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ राजेश कुमार ने पीसी करते हुए मामले की पूरी जानकारी साझा किया।