धौलपुर: शहर के पुराने अस्पताल में ओपीडी हुई शुरू, 12 घंटे तक डॉक्टर देंगे मरीजों को परामर्श
धौलपुर के पुराने अस्पताल में शुक्रवार से 12 घंटे की ओपीडी शुरू कर दी गई है। पुराने अस्पताल परिसर में फिर से ओपीडी शुरू करने के लिए कई दिनों तक आंदोलन चला। मामले में शहर के लोगों ने अस्पताल संघर्ष समिति का गठन भी किया। नया अस्पताल शुरू होने के बाद शहर के लोगों को 7 किलोमीटर दूर इलाज के लिए जाना पड़ रहा था।