धौलपुर: एबीएम स्कूल में स्टूडेंट को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी दी गई, जीवन रक्षा के लिए नियमों की पालना को बताया गया जरूरी
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए धौलपुर की ट्रैफिक पुलिस रोज नए प्रयोग कर रही है। इस कड़ी में ट्रैफिक पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर स्टूडेंट के साथ ट्रैफिक रूल्स की पालना कराने के लिए समझाइश की है। बिना किसी तय कार्यक्रम के ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के स्कूलों में पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।