घाघरा: गुमला डीडीसी ने चुंदरी लैंप्स का किया निरीक्षण, कई दिशा-निर्देश दिए
Ghaghra, Gumla | Jan 7, 2026 गुमला डीडीसी दिलेश्वर महतो एवं बीडीओ दिनेश कुमार द्वारा लैंपस चुंदरी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने लैंपस सचिव से धान खरीदी की तकनीकी प्रक्रिया एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। लैंपस सचिव द्वारा बताया गया कि अब तक 1842 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जबकि 1075 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है।