कानपुर: भौती खेड़ा में भैंस नहलाने के दौरान पांडु नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सचेण्डी थाना क्षेत्र के भौती खेड़ा में भैंस नहलाने के दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग भजन लाल की पांडु नदी में डूबने से मौत हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।