कानपुर: पनकी की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर की शादी,धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव,पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार
पनकी की रहने वाली युवती को पड़ोस में रहने वाले ही एक युवक ने पहले प्रेम जाल में फसाया,फिर उसके बाद मंदिर में शादी की और शादी के बाद धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। पीड़ित युवती ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि, पनकी थाने की रतनपुर पुलिस चौकी में कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई सुनवाई नहीं की है।