कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सनिग्वां स्थित आइसक्रीम के गोदाम में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सनिग्वां स्थित क्वालिटी वॉल्स आइसक्रीम के गोदाम से युवक का शव बरामद हुआ। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि, मृतक कानपुर देहात का रहने वाला 30 वर्षीय धर्मेंद्र है जो आइसक्रीम की फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।