रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवपुरम में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खड़ी महिला को टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मृतका के पति सोनू ने पुलिस से शिकायत की है। थाना प्रभारी ने बताया गाड़ी नंबर पीड़ित के द्वारा दिया गया है, जिसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।