कानपुर: कचहरी में कुशाग्र हत्याकांड के आरोपियों के परिजनों ने कुशाग्र के परिजनों को धमकाया पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
शहर के चर्चित कुशाग्र हत्याकांड के मामले में कुशाग्र के परिजनों को कोर्ट परिसर में धमकाने का मामला सामने आया है। मृतक कुशाग्र के चाचा सुमित कनोडिया ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।आरोप है कि हत्याकांड के आरोपी प्रभात के परिजनों ने मृतक कुशाग्र के परिजनों को धमकी दी है। अपर पुलिस आयुक्त ने कहा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।