तिलहर/शाहजहांपुर
====
सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वालों
पर हो कार्यवाही:राजदीपक।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
आक्रोशित ब्राह्मण समाज ने एसडीएम को ज्ञापन देकर ब्राह्मण समाज को अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग उठाई है।
गुरुवार दोपहर को ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोग नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर स्थित उप जिलाधिकारी आदित्य श्रीवास्तव के कार्यालय पहुंचे।
अधिवक्ता शीलेंद्र मोहन मिश्रा ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज के ऊपर आए दिन लोग आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं क्योंकि उन पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हो पाती है।परिणाम स्वरूप समाज में विघटन की भावना फैलाने वालों की हौसले बुलंद हो रहे हैं जो की सर्व समाज के लिए घातक है। युवा नेता वास दीपक शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणियां किसी कीमत तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी हमें कानून पर भरोसा है इसलिए शिकायत करने आए हैं अन्यथा हम इसका अपने तरीके से प्रतिकार करेंगे।एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव ने शिकायती पत्र लेकर तत्काल कोतवाली प्रभारी प्रभाष चंद्र को फोन पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।उन्होंने ब्राह्मण समाज से शांति बनाए रखने की अपील भी की।ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट उमेश तिवारी एडवोकेट,अचित द्विवेदी,दीपक मिश्रा,कौशल मिश्रा,आलोक मिश्रा,अनुज मिश्रा,देवांश तिवारी,प्रियांशु पांडे,राहुल मिश्रा,हर्ष मिश्रा,सत्यम दुबे,आलोक मिश्रा,विवेक सिंह,अतेंद्र सिंह,अमन गुप्ता,शिवा मिश्रा,अजय पांडे,शिवम दीक्षित आदि मौजूद रहे।