गाज़ियाबाद: क्रॉसिंग पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोप में दो अभियुक्तों को महागुन मस्कट सोसाइटी के बाहर से गिरफ्तार किया गया
गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने पुलिस के साथ मारपीट और असलाह छीनने के आरोप में दो अभियुक्त सतीश और अक्षय आहूजा को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष क्रॉसिंग रवि बालियान ने बताया कि दिनांक 26 मई 2024 को पुलिस को सूचना मिली थी कि महागुन मस्कर समिति के बाहर थार गाड़ी ने एक्सीडेंट कर दिया है, जिसके बाद मौके पर पुलिस के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की।