गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में ANTF शाखा ने खोड़ा थाना क्षेत्र से पकड़ा 1 क्विंटल से अधिक गांजा, स्विफ्ट कार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
गाजियाबाद में सोमवार को ANTF की मेरठ शाखा ने एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है। साथ ही एक स्विफ्ट कार भी पकड़ी है। जिससे इस गांजे की तस्करी हो रही थी। एएनटीएफ के मेरठ शाखा के DSP राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की भारी संख्या में गांजे की तस्करी होनी है। इस पर पुलिस ने जाल बिछाया और थाना खोड़ा क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।