गाज़ियाबाद: मुरादनगर पुलिस ने लूट की 2 घटनाओं का किया खुलासा, 2 शातिर लुटेरे किए गिरफ्तार व अभिरक्षा में भेजा गया 1 बाल अपचारी
सोमवार को मुरादनगर पुलिस ने मोबाइल लूट की 2 घटनाओं का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय शिवम और 19 वर्षीय फरमान नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दोनों अभियुक्तों के साथ में 1 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गये 2 मोबाइल फोन रियलमी नारजो, ओप्पो ए 18 व घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।