गाज़ियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार
क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने सोमवार को पुलिस टीम के साथ अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले सतीश और अक्षय आहुजा नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ अभियुक्तों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम के साथ अभद्रता की गई थी।