गाज़ियाबाद: नंदग्राम थाना क्षेत्र में सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोर, आईफोन और गैस सिलेंडर के साथ अन्य सामान पर किया हाथ साफ
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने रविवार देर रात एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नंदग्राम थाना क्षेत्र में चोरों ने घर की बालकनी पर लकड़ी की सीढ़ी लगाकर घर के भीतर घुस आए और फिर घर से नया आईफोन, गैस सिलेंडर, पावर बैंक चुराकर ले गए। चोरी की इस घटना का पता चलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।