गाज़ियाबाद: कवि नगर पुलिस ने चोरी करने के आरोप में 1 अभियुक्त और 1 सुनार को शास्त्री नगर से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना कवि नगर पुलिस ने चोरी करने के आरोप में एक अभियुक्त तमजीद को शास्त्री नगर से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष कवि नगर योगेंद्र मलिक ने बताया कि तमजीद को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया और उसने बताया कि वह चोरी का समान सुनार सचिन वर्मा को बेचता है, जिसके बाद सुनार को भी गिरफ्तार करते हुए दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।