विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
-----
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय श्योपुर में निःशुल्क फिजियोथेरेपी एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक एवं पूर्व सिविल सर्जन डॉ. एसके तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एसएन बिंदल के मार्गदर्शन में चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ द्वारा शिविर में आए मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में डॉ. विष्णु गर्ग (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. ललित शर्मा (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. गजेन्द्र धाकड़ (आरएमओ), डॉ. रेखा करोची (फिजियोथेरेपिस्ट), श्री रवि शर्मा (डाटा एंट्री ऑपरेटर), श्री अरविंद शाक्य (डाटा एंट्री ऑपरेटर) सहित अन्य चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर में कुल 85 लोगों ने सहभागिता कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, जिनमें 45 पुरुष एवं 40 महिलाएं शामिल थीं। जिनमें से 49 मरीजों ने फिजियोथेरेपी सेवाओं का लाभ लिया, जिसमें 28 पुरुष एवं 21 महिलाएं शामिल थीं। फिजियोथेरेपी के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों का भी चिकित्सकीय परीक्षण कर निःशुल्क उपचार एवं दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर के माध्यम से मरीजों को फिजियोथेरेपी के महत्व, शरीर की गतिशीलता बनाए रखने, दर्द एवं शारीरिक अक्षमता में कमी लाने तथा बेहतर जीवनशैली के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur