फुलवरिया: फुलवरिया में बीडीओ ने पीएम आवास योजना के 10 लाभुकों को सांकेतिक चाबी व स्वीकृति पत्र सौंपकर प्रोत्साहित किया
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में पीएम आवास योजना के उन 10 लाभुकों को बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने प्रखंड सभागार में सांकेतिक चाबी और स्वीकृति पत्र सौंपी ,जिन्होंने समय पर राशि का उठावकर आवास निर्माण का काम पूरा कर लिया है। इस दौरान उन्होंने लाभुकों के बीच गृह प्रवेश के लिए सांकेतिक चाबी का वितरण कर बधाई और शुभकामनाएं दी।