कटिहार: रामपारा में पूर्णिया सांसद ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- वे किसी अपराधी की धमकी से नहीं डरते
बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव कटिहार पहुंचे थे। जहां उन्होंने दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से रूबरू हुए। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पाकिस्तान से आए धमकी के बारे में उन्होंने कहा वह किसी क्रिमिनल की धमकी से नहीं डरते है। चाहे पाकिस्तान के क्रिमिनल हो वह किसी क्रिमिनल से नहीं डरते।