कटिहार: इस्लामिया उच्च विद्यालय के वार्षिक उत्सव में पप्पू यादव ने छात्र-छात्राओं को किया संबोधित
मंगलवार के दोपहर 2:30 बजे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे थे। इस्लामिया उच्च विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। जहां कार्यक्रम का उन्होंने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पूर्णिया सांसद का स्कूल प्रशासन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।