निवाई: झिलाय रोड पर डिवाइडर पर लगे विद्युत पोल के होर्डिंग से बस की खिड़की में सवार बालक हुआ घायल, उपचार के दौरान मृत्यु
Niwai, Tonk | Aug 17, 2026 सोमवार की सुबह करीब 8:15 बजे गांव झिलाय से बस में सवार होकर जयपुर जा रहे 16 वर्षीय बालक जो की बस की खिड़की में बैठा हुआ था एसबीआई बैंक के सामने डिवाइडर पर लगे विद्युत पोल में होर्डिंग से टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाबूलाल यादव पुत्र गोपाल लाल यादव निवासी झिलाय उपचार के दौरान जयपुर में मृत्यु हो गई। मामले की जांच निवाई थाना पुलिस कर रही है