बबेरू: बबेरू तहसील परिसर में लेखपाल संघ ने किया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र के काम प्रभावित
Baberu, Banda | Oct 3, 2026 बबेरू तहसील परिसर मे शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ बबेरू तहसील इकाई ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना देते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील दिवस मे उप जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है. वही आय जाति निवास प्रमाण पत्र के लिए फरियादी भटकते रहे।