शिवहर: भारत बंद में भी शिवहर जिला में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ सिपाही भर्ती का परीक्षा, एसडीएम व एसडीपीओ
एसडीएम अविनाश कुणाल व एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि भारत बंद के दौरान भी शिवहर जिले में शांतिपूर्ण तरीके से सिपाही भर्ती परीक्षा ली गई है. उन्होंने बताया कि जिला के सभी चार परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा लिया गया है. परीक्षार्थी को आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया था।