पटना ग्रामीण: 'जो सिंदूर मिटाने निकले, उन्हें मिट्टी में मिलाया है', भाजपा कार्यालय के बाहर पीएम के आगमन से पहले लगा पोस्टर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई यानी कि कल पटना आ रहे हैं। पटना में रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यालय जाएंगे। वहीं बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे भाजपा कार्यालय के बाहर पोस्टर देखने को मिला। इस पोस्टर पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर लिखा है जो सिंदूर मिटाने निकले उन्हें मिट्टी में मिलाया है।