पटना ग्रामीण: जदयू प्रदेश कार्यालय पटना में जनता दरबार का आयोजन, शिक्षा मंत्री ने कहा जून में शिक्षकों को मिलेगी बड़ी सौगात
बुधवार की दोपहर 12 बजे जदयू प्रदेश कार्यालय पटना में शिक्षा से संबंधित मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया,जिसमें शिक्षा मंत्री ने सुनील कुमार ने कहा की राज्य के लाखों नियोजित और स्थायी शिक्षकों के लिए जून महीना राहत और उम्मीद की किरण लेकर आ रहा है। शिक्षकों को जल्द ही लंबे समय से लंबित बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा।