पटना ग्रामीण: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने किया अपने पोते का नामकरण
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया है। वहीं तेजस्वी यादव के बेटे का अब नामकरण भी कर दिया गया है। यह नाम कोई और नहीं बल्कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने किया है। दोनों ने अपने पोते का नाम इराज रखा है। बुधवार सुबह 9:21 बजे X के माध्यम से लालू प्रसाद यादव ने इस बात की जानकारी दी है।