पटना ग्रामीण: बोरिंग रोड चौराहे पर फायरिंग का वीडियो वायरल, बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/>
पटना का पॉश इलाका बोरिंग रोड चौराहे पर खुलेआम फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर दो बदमाश सवार है। जिसमें से एक बाइक चला रहा है और दूसरा फायरिंग कर रहा है। मौके पर दो बार फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना 24 मई की सुबह की है। जिसका वीडियो मंगलवार से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।