पटना ग्रामीण: पटना एम्स में एक महिला डॉक्टर और दो नर्स कोरोना पॉजिटिव, पिछले 24 घंटे में आए 6 मामले
पटना में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 मामले सामने आए हैं। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे सिविल सर्जन अविनाश कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि की है। पटना एम्स में एक महिला डॉक्टर और दो महिला नर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा NMCH में दो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं RPS मोड़ के पास भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।