कटकमदाग: कटकमदाग थाना के सबसे वरिष्ठ चौकीदार मोहम्मद ताहीर को सेवानिवृत्ति पर थाना परिवार ने दी भावभीनी विदाई
कटकमदाग थाना के सबसे वरिष्ठ चौकीदार मोहम्मद ताहीर रविवार को अपनी लंबी एवं सराहनीय सेवा यात्रा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कटकमदाग थाना परिसर में रविवार को एक थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में एक सादे किंतु गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।